छत्तीसगढ़

एनडीआरएफ की टीम झुमका बोट क्लब में बाढ़ की स्थिति से निपटने 12 जनवरी को करेगी मॉक एक्सरसाइज

jantaserishta.com
10 Jan 2023 4:12 PM IST
एनडीआरएफ की टीम झुमका बोट क्लब में बाढ़ की स्थिति से निपटने 12 जनवरी को करेगी मॉक एक्सरसाइज
x
कोरिया: झुमका बोट क्लब में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 03 री बटालियन मण्डली कटक की टीम द्वारा झुमका बोट क्लब में 12 जनवरी को दोपहर 12.00 बजे मॉक ड्रिल एक्सरसाइज का अभ्यास किया जाएगा जिसमें बाढ़ आपदा से निपटने के लिए बचावकर्मियों द्वारा मॉक ड्रिल का प्रदर्शन किया जाएगा।
टीम द्वारा बाढ़ की स्थिति में, आपदा के समय बचने और सावधानी बरतने के तरीके, लोगों को रेस्क्यू, घटनास्थल से लोगों को सुरक्षित निकालने, राहत शिविर तक लाने, मेडिकल सुविधाएं और भोजन पानी उपलब्ध कराने का अभ्यास किया जाएगा। अभ्यास के सम्बंध में कल 11 जनवरी को कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में बाढ़ बचाव प्रशिक्षण हेतु टेबल टॉप एक्सरसाइज का आयोजन कलेक्टोरेट सभाकक्ष में दोपहर 12.00 बजे से किया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story