छत्तीसगढ़

सुरंग में घुटने के दम पर काम कर रहे NDRF जवान, देखें ऑपरेशन राहुल का वीडियो

Nil dhankar
14 Jun 2022 5:12 PM IST
सुरंग में घुटने के दम पर काम कर रहे NDRF जवान, देखें ऑपरेशन राहुल का वीडियो
x

जांजगीर-चाम्पा। देखिये कैसे विपरीत परिस्थितियों में जारी है राहुल को बाहर निकालने की जंग। टॉर्च की रोशनी में भीतर चट्टानों को ड्रील मशीन से काटने के लिए झुककर,घुटने के दम पर काम किया जाता है।


बता दें कि जांजगीर जिले के मालखरौदा ब्लॉक का गांव पिहरिद नेशनल मीडिया में है। यहां एक दिव्यांग बच्चा राहुल साहू जो पिछले 96 घंटे से बोरवेल में फंसा हुआ है। इतने ही घंटे से रेस्क्यू टीम डटी हुई है। टीम के सदस्यों के कपड़े धूल से सने हैं। पसीने के दाग पड़ गए हैं। खाने-पीने के लिए कभी सरपंच की ओर से, कभी प्रशासन और पुलिस की ओर से तो कभी विधायक की ओर से व्यवस्था की जा रही है। मेडिकल टीम बड़ी बेचैनी से एंबुलेंस के आसपास ही इस इंतजार में बैठी है कि राहुल बाहर आए और उसकी प्रारंभिक जांच और इलाज करते हुए सीधे बिलासपुर की ओर भागें, जिससे तत्काल प्रभाव से उसे बेहतर इलाज मिल सके। मेडिकल टीम के सदस्य यह जानते हैं कि 96 घंटे से राहुल जिस तरह पानी और कीचड़ में है, उससे किस तरह की समस्याएं आ सकती हैं।

Next Story