छत्तीसगढ़

NDPS का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, 4 पुलिसकर्मी निलंबित

Shantanu Roy
11 Jun 2026 9:42 PM IST
NDPS का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, 4 पुलिसकर्मी निलंबित
x
छग
Dhamtari. धमतरी। धमतरी जिले में एनडीपीएस एक्ट के एक आरोपी के पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के मामले में पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोपी के फरार होने की घटना के बाद विभागीय स्तर पर जिम्मेदारी तय करते हुए यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, थाना सिहावा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत दर्ज प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों को 11 जून 2026 को चिकित्सीय परीक्षण के लिए थाना सिहावा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरी ले जाया जा रहा था। आरोपियों की सुरक्षा और निगरानी की जिम्मेदारी थाना सिहावा में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक सोनचंद डहरिया, आरक्षक अजय नेताम, डीएसएफ आरक्षक हिमेश नेताम और महिला आरक्षक डिगेश्वरी साहू के पास थी।






चिकित्सीय परीक्षण के दौरान आरोपी पलाश गजभिए, पिता किशोर गजभिए, उम्र 32 वर्ष, निवासी कचूरवाही, थाना आरोली, तहसील रामटेक, जिला नागपुर (महाराष्ट्र) पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और आरोपी की तलाश के लिए तत्काल प्रयास शुरू किए गए। फरार आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 262 के तहत एक और मामला दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस विभाग ने घटना की जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने प्रारंभिक जांच कराई।

जांच में पाया गया कि संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने आरोपी की सुरक्षा एवं निगरानी में गंभीर लापरवाही बरती तथा निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन नहीं किया। इसे कर्तव्य के प्रति गंभीर उदासीनता मानते हुए चारों कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। निलंबित किए गए कर्मचारियों में सहायक उप निरीक्षक सोनचंद डहरिया, आरक्षक अजय नेताम, डीएसएफ आरक्षक हिमेश नेताम और महिला आरक्षक डिगेश्वरी साहू शामिल हैं। निलंबन अवधि के दौरान इन सभी का मुख्यालय रक्षित केंद्र धमतरी निर्धारित किया गया है। नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता और अन्य देय भत्ते प्राप्त होते रहेंगे। पुलिस विभाग ने फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और आसपास के जिलों की पुलिस को भी सूचना दी गई है।
Tagsधमतरीएनडीपीएस आरोपीपुलिस अभिरक्षाआरोपी फरारएसपी सूरज सिंह परिहारथाना सिहावानिलंबन कार्रवाईसीएचसी नगरीपुलिस लापरवाहीछत्तीसगढ़ पुलिसDhamtariNDPS accusedpolice custodyaccused abscondingSP Suraj Singh PariharSihawa police stationsuspension actionCHC Nagaripolice negligenceChhattisgarh Policeछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story