छत्तीसगढ़

नजूल अधिकारी पर लगा दुर्व्यवहार का आरोप, कलेक्टर से हुई शिकायत

Nil dhankar
26 Jun 2022 10:43 AM IST
नजूल अधिकारी पर लगा दुर्व्यवहार का आरोप, कलेक्टर से हुई शिकायत
x
दुर्ग। दुर्ग जिले के छत्तीसगढ़ राजस्व निरीक्षक संघ ने नजूल अधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संघ के पदाधिकारियों ने कलेक्टर से लिखित शिकायत करके नजूल अधिकारी प्रियंका वर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि नजूल अधिकारी प्रियंका वर्मा राजस्व निरीक्षकों के साथ अप्रशासनिक एवं अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हुए दुर्व्यवहार करती हैं।

संघ ने आरोप लगाया है कि नजूल अधिकारी अनावश्यक रूप से जिले की नजूल शाखा में भय पूर्ण माहौल निर्मित कर रही हैं। उनके व्यवहार के चलते नजूल शाखा में पदस्थ राजस्व निरीक्षक स्वयं को प्रताड़ित महसूस कर रहे हैं। साथ ही अपने पदीय कर्तव्यों का निर्वहन करने में असहजता महसूस कर रहे हैं। संघ ने अधिकारी पर कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायत की कॉपी संभागायुक्त दुर्ग और छत्तीसगढ़ राजस्व निरीक्षक संघ को भी दी है।

Next Story