छत्तीसगढ़

एक लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार

Shantanu Roy
6 Sept 2021 10:41 PM IST
एक लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार
x

Demo Pic

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में नक्सली उन्मूलन अभियान में पुलिस को अति संवेदनशील क्षेत्र से कामयाबी मिली है। पुलिस के गश्ती दल नेे जियाकोड़ता पंचायत जनताना सरकार अध्यक्ष को हिरासत में लिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि जियाकोड़ता इलाके में वारंटी नक्सली लीडर विचरण कर रहा है। इसके आधार पर कुआकोण्डा थाना बल और जिला आरक्षी बल के गश्ती दल को रवाना किया गया।

ऐटेपाल और जियाकोड़ता के जंगलों में पुलिस के गश्ती दल को देखकर एक व्यक्ति छिपने लगा। पुलिस दल ने संदेह के आधार पर उक्त व्यक्ति को घेराबंदी कर कड़ाई से पूछताछ की। जिसमें उसकी पहचान सोमारू कोवासी (24) के रूप में हुई। सोमारू पंचायत जनताना सरकार अध्यक्ष के तौर पर क्षेत्र में दहशत फैला रहा था। वह विभिन्न नक्सली वारदातों में शामिल था। कुआकोंडा थाने में उक्त नक्सली के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया था। राज्य शासन द्वारा उक्त लीडर की गिरफ्तारी पर 1 लाख रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था, वहीं पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा द्वारा 10 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।
Next Story