छत्तीसगढ़

नेतागिरी करेंगे सरेंडर नक्सली!

Nilmani Pal
28 Feb 2026 4:57 PM IST
नेतागिरी करेंगे सरेंडर नक्सली!
x

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने बड़ा बयान देते हुए सरेंडर करने वाले नक्सलियों को राजनीति में आने का खुला निमंत्रण दिया है। गृहमंत्री ने कहा कि आत्मसमर्पित नक्सली जनता की आवाज बन सकते हैं। इसमें किसी को कोई गुरेज या परहेज नहीं है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि यदि आत्मसमर्पित नक्सली अपनी विचारधारा के अनुरूप और संविधान के दायरे में रहकर जनता की सेवा करना चाहते हैं, तो उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने का पूरा अधिकार है।

उन्होंने बस्तर संभाग में अभी भी सक्रिय नक्सलियों से पुनः आत्मसमर्पण की अपील की। गृहमंत्री ने कहा कि सरकार पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वालों को सुरक्षा, पुनर्वास और रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही है। जो लोग अब भी जंगलों में सक्रिय हैं, वे हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटें।


Next Story