छत्तीसगढ़

अरनपुर में फिर बड़ी घटना को अंजाम देने पहुंचे नक्सली गिरफ्तार

Nil dhankar
15 May 2024 8:33 AM IST
अरनपुर में फिर बड़ी घटना को अंजाम देने पहुंचे नक्सली गिरफ्तार
x

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में संयुक्त पुलिस बल को नक्सली उन्मूलन अभियान में बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस द्वारा जांच के दौरान पांच नक्सलियों को हिरासत में लिया गया। इनमें महिला नक्सली पर 1 लाख रुपए का पुरस्कार घोषित किया गया था। पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने जानकारी में बताया कि पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी की अरनपुर क्षेत्र में मलांगीर एरिया कमेटी के नक्सली विचरण कर रहे हैं। इसके आधार पर जिला आरक्षी बल अरनपुर थाना बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 111वीं वाहिनी - यंग प्लाटून के संयुक्त दल को रवाना किया गया।

पुलिस दल द्वारा अरनपुर से समेली मार्ग पर मोबाइल चेक पोस्ट लगाया गया। जांच के दौरान पांच संदिग्ध के व्यक्तियों से कड़ाई से पूछताछ की गई। जो मलांगीर एरिया कमेटी के सक्रिय नक्सली सदस्य थे। इनमें ईनामी महिला नक्सली मंगली मरकाम (25) निवासीपुर बुरगुम, आयता मरकाम (30), वीजा नुप्पो (30) निवासी रेवाली, योगा टाटी (20) बुरगुम व देवा नुप्पो(20) निवासी रेवाली को हिरासत में लिया गया।

उक्त सभी द्वारा नक्सली संगठन में मिलिशिया और चेतना नाट्य मंडली सदस्य के तौर पर कार्य करना स्वीकार किया। उक्त सभी के खिलाफ अरनपुर थाना में अपराध पंजीबद्ध किए गए थे।

Next Story