छत्तीसगढ़

नक्सलियों ने की दहशत फैलाने की कोशिश, सड़क पर रखा खाली बॉक्स

Nil dhankar
22 Sept 2021 1:00 PM IST
नक्सलियों ने की दहशत फैलाने की कोशिश, सड़क पर रखा खाली बॉक्स
x
छत्तीसगढ़

गरियाबंद/रायपुर। नक्सलियों ने जुगाड़ के पास सड़क के दोनों ओर फ्लेक्स लगाकर दहशत फैलाने की कोशिश की। हालांकि मौके पर पुलिस जवानों ने पहुंचकर रास्ते में रखा बॉक्स उठाकर चेक किया तो बॉक्स खाली निकला। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों द्वारा बैनर लगाने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बैनर और अन्य सामग्री को जब्त कर लिया है। उन्होंने बताया कि हाइवे पर आवागमन चालू हो गया है। बैनर रात में लगाया गया था, जिसे सुबह पुलिस पार्टी ने पहुंचकर हटा दिया है। नक्सलियों द्वारा हाईवेे के बीचों-बीच लगाए गए बैनर में माओवादी स्थापना दिवस उत्साह पूर्वक और गर्मजोशी से मनाने अपील की गई है।

Next Story