छत्तीसगढ़

नक्सलियों ने ली दंतेवाड़ा-अरनपुर ब्लास्ट की जिम्मेदारी

Nil dhankar
27 April 2023 5:09 PM IST
नक्सलियों ने ली दंतेवाड़ा-अरनपुर ब्लास्ट की जिम्मेदारी
x

रायपुर। दंतेवाड़ा के अरनपुर क्षेत्र में आईईडी ब्लास्ट में डीआरजी के 10 जवान और 1 ड्राइवर शहीद हुए हैं. इस घटना के बाद नक्सलियों की दरभा डिविजन कमेटी ने प्रेस नोट जारी कर हमले की जिम्मेदारी ली है. दरभा डिविजनल कमेटी के सचिव साईंनाथ ने पत्र जारी कर जिम्मेदारी ली है. पत्र में अरनपुर हमले को राज्य सरकार के हमलों का जवाब बताया है. नक्सलियों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर आरोप भी लगया है. इसके साथ ही पुलिस और जवानों से की अपील भी की है.



Next Story