छत्तीसगढ़

नक्सलियों ने मारी गोली, घायल अवस्था में थाने पहुंचा युवक

Nil dhankar
17 Aug 2022 12:54 PM IST
नक्सलियों ने मारी गोली, घायल अवस्था में थाने पहुंचा युवक
x
छग

राजनांदगांव। जिले में मानपुर पुलिस डिविजन में नक्सलियों ने एक युवक को गोली मार दी। नक्सलियों के गोली मारते ही युवक भागते हुए थने पहुंच गया। वहां युवक ने जो बताया उसे सुनकर पुलिस वालों के भी होश उड़ गए। मामला सीतागांव थाना क्षेत्र के ग्राम कंदाडी का है। यहां आज तड़के गोली लगने के बाद नक्सलियों के चंगुल से भागकर एक युवक थाने पहुंचा। थाने में जब उसने बताया कि उसके पेट में नक्सलियों की भरमार बंदूक का दो छर्रा धंसा हुआ है, जैसे ही यह खबर पुलिस और मानपुर वनांचल क्षेत्र में पहुंचा,नक्सलियों को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। आनन-फानन में घायल युवक को राजनंदगांव मेडिकल कॉलेज भेजा है।

मानपुर नक्सल ऑपरेशन के एडिशनल एसपी पुपलेश पात्रे ने पुष्टि करते हुए बताया कि 29 वर्षीय युवक मानिक संडे पिता सेवाराम संडे को रात 8 बजे के लगभग घर को घेरते हुए उसकी हत्या को अंजाम देने नक्सली पहुंचे हुए थे। युवक भांप गया कि उसके साथ आज अनहोनी होने वाली है और उसने सशस्त्र नक्सलियों को धक्का मारते हुए उनके चंगुल से निकल गया। इसी दौरान नक्सलियों ने भरमार बंदूक से गोली दाग दी, जिससे युवक के पेट में दो छर्रा धंसा हुआ है। घायल युवक 8 किलोमीटर भाग कर कोहका पुलिस थाने पहुंचा। जहां से नक्सल घटना की जानकारी सामने आई।

Next Story