छत्तीसगढ़

नक्सलियों ने 7 वाहनों को किया आग के हवाले

Nilmani Pal
18 April 2022 5:07 AM GMT
नक्सलियों ने 7 वाहनों को किया आग के हवाले
x

बीजापुर। बीजापुर सड़क निर्माण कार्य मे लगे 7 वाहनों को नक्सलियों ने फूंक दिया है। बारसूर से लगे मंगनार की घटना है। वही ठेकेदारों के लिए फरमान भी जारी किया है।

मुठभेड़ में 4 जवान घायल - नक्सल प्रभावित जिला बीजापुर में बड़ी नक्सली वारदात की खबर आ रही है। नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाकर दरभा कैंप में फायरिंग किया है। देर रात करीब 11 बजे नक्सलियों ने हमला किया। मुठभेड़ में 4 जवानों के घायल होने की खबर है। 2 घायल जवानों को रायपुर रेफर किया गया है, जबकि 2 जवानों का बीजापुर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने बड़ी साजिश के तहत दरभा कैंप पर हमला किया।

Next Story