छत्तीसगढ़

मितानिन सहित तीन महिलाओं को नक्सलियों ने किया रिहा

Admin2
9 April 2021 6:11 PM IST
मितानिन सहित तीन महिलाओं को नक्सलियों ने किया रिहा
x
बीजापुर से बड़ी अपडेट

छत्तीसगढ़। बीजापुर में अगवा हुए मितानिन मास्टर ट्रेनर सहित तीन महिलाओं को नक्सलियों ने रिहा कर दिया है। नक्सली मितानिन मास्टर ट्रेनर समेत तीन महिलाओं को रात को 1:00 बजे अपने साथ ले गए थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तीनों को नक्सलियों ने छोड़ दिया है। वहीं इस मामले में IG पी सुन्दरराज ने कहा है कि पूछताछ करने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। जानकारी के मुताबिक तीनों मितानिन स्वस्थ हैं, उन्हें किसी प्रकार की कोई चोट या अन्य कोई समस्या नजर नहीं आई है।

जानकारी के मुताबिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पाईको ओयाम, मास्टर ट्रेनर शारदा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता का नक्सलियों ने गुरुवार देर रात अपहरण कर लिया था। महिलाओं को बांधकर नक्सली अपने साथ ले गए थे। ऐसी खबर है कि नक्सलियों ने तीनों महिलाओं को रिहा कर दिया है।


Next Story