छत्तीसगढ़

पेड़ों में नक्सलियों ने लगाए पोस्टर और बैनर, पीएलजीए सप्ताह मनाने का किया आह्वान

Nilmani Pal
4 Dec 2022 12:29 PM IST
पेड़ों में नक्सलियों ने लगाए पोस्टर और बैनर, पीएलजीए सप्ताह मनाने का किया आह्वान
x

दंतेवाड़ा। नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा में नक्सलियों की मलांगीर एरिया कमेटी ने रेवाली के पास PLGA सप्ताह मनाने के लिए पेड़ों में पोस्टर और बैनर बांध दिए हैं। माओवादियों ने पोस्टर लगाकर पीएलजीए सप्ताह मनाने का आह्वान किया है। इससे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि 2 दिसम्बर से लेकर 8 दिसम्बर तक नक्सली PLGA सप्ताह मना रहे हैं। इसके चलते ही नक्सली मलांगीर दलम कुआकोंडा के अंदरूनी क्षेत्र रेवाली इलाके में पोस्टर-बैनर बांध ​कर पीएलजीए सप्ताह मनाने की ग्रामीणों से अपील कर रहे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, रेवाली नहाड़ी के इलाके में बड़े नक्सली लीडरों की दस्तक बताई जा रही है। वैसे भी दंतेवाड़ा जिले का सबसे मजबूत पकड़ वाला इलाका रेवाली नहाड़ी बुरगुम नक्सलियों के लिए माना जाता रहा है, क्योंकि इस इलाके से सुकमा जिले का जगरगुंडा इलाका भी टच हो जाता है। फिलहाल पोस्टरबाजी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।


Next Story