छत्तीसगढ़
नक्सलियों ने मुंशी को उतारा मौत के घाट, जेसीबी, बाइक और ट्रैक्टर में लगाया आग
Deepa Sahu
23 Sept 2021 11:01 PM IST

x
नक्सलियों का आतंक
नारायणपुर: जिले के छोटेडोंगर थाना क्षेत्र के मढ़ोनार में चल रहे पुलिया निर्माण में नक्सलियों ने फिर उत्पात मचाया है. निर्माण कार्य में लगे मुंशी को मौत के घाट उतार दिया है. पुलिया निर्माण कार्य में लगे वाहनों को भी नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक JCB, ट्रैक्टर और बाइक को आग के हवाले कर दिया है. मुख्यालय से लगभग 65 किलोमीटर दूर की घटना है. एडिशनल एसपी नीरज चंद्राकर ने की घटना की पुष्टि की है.
Next Story





