छत्तीसगढ़

नक्सलियों ने किया बस्तर फाइटर भर्ती का विरोध, पखांजुर में फेंके पर्चे

Nil dhankar
23 May 2022 12:38 PM IST
नक्सलियों ने किया बस्तर फाइटर भर्ती का विरोध, पखांजुर में फेंके पर्चे
x

कांकेर।पखांजुर। नक्सली अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। लगातार आतंक मचाने की कोशिश में लगे हुए हैं। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के दो स्थानों पर नक्सलियों उत्पात मचाया है। छत्तीसगढ़ के पखांजुर में नक्सलियो ने पर्चे फेंके।

इसमें बस्तर फाइटर भर्ती का विरोध किया है। बस्तर फाइटर भर्ती को नरसंहार के समान बताया है। पखांजुर थाना अंतर्गत भींगीडार से बड़ेकापसी मार्ग पर नक्सलियों पर्चे फेंके हैं। इधर, मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में नक्सलियों ने तेंदूपत्ता फड़ में आग लगा दी। बिलालकसा और चूहीडोडा इलाके में आग लगा दी। घटना स्थल पर नक्सली पर्चे भी फेंके हैं। घटना देर रात की बताई जा रही है। लांजी पुलिस जांच में जुटी है।



Next Story