छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में दो युवकों की हत्या...जनअदालत लगाकर नक्सलियों ने उतारा मौत के घाट

Admin2
21 Nov 2020 12:23 PM IST
छत्तीसगढ़ में दो युवकों की हत्या...जनअदालत लगाकर नक्सलियों ने उतारा मौत के घाट
x

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला सुकमा में नक्सलियों ने एक और खूनी वारदात को अंजाम दिया है। गांव में ही जनअदालत लगाकर नक्सलियों ने दो युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी किया।

जिसमें नक्सलियों ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने 17 नवंबर को वारदात को अंजाम दिया। दोनों युवकों के खिलाफ नक्सलियों ने मुखबिरी करने का आरोप लगाया था। वहीं जनअदालत लगाकर दोनों की हत्या कर दी।



Next Story