छत्तीसगढ़

जनअदालत लगा कर नक्सलियों ने किया युवक की हत्या, एसपी ने कही ये बात

Deepa Sahu
11 Nov 2021 11:36 PM IST
जनअदालत लगा कर नक्सलियों ने किया युवक की हत्या, एसपी ने कही ये बात
x
तमाम कोशिशों के बाद भी प्रदेश में नक्सली घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है।

कांकेरः तमाम कोशिशों के बाद भी प्रदेश में नक्सली घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। बस्तर संभाग से लगातार नक्सली घटनाएं सामने आ रही है। इसी बीच अब कांकेर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां नक्सलियों ने जनअदालत लगा कर एक युवक की हत्या कर दी। ये मामला जिले के कोयलीबेड़ा थाना इलाके का है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार को नक्सलियों ने अंतागढ़ के गट्टाकाल जंगल में जनअदालत लगाया था। इस जनअदालत में नक्सलियों ने युवक को मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान 40 से ज्यादा हथियार हथियारधारी नक्सली मौजूद थे। वहीं इस मामले पर जिले के एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने कहा कि मामले की जानकारी मिले है।
Next Story