छत्तीसगढ़

नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या, बीती रात वारदात को दिया अंजाम

Shantanu Roy
10 Feb 2022 7:28 PM IST
नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या, बीती रात वारदात को दिया अंजाम
x
बड़ी खबर

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। दंतेवाड़ा। नक्सलियों ने एक बार फिर कायराना करतूत को अंजाम दिया है। जवानों की ताबड़तोड़ कार्रवाई से हताश होकर अब ग्रामीणों को मौत के घाट उतार रहे हैं। नक्सलियों ने एक ग्रामीण की हत्या कर दी।

मिली जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने ग्रामीण की गला घोंट कर हत्त्या की है। बीती रात 8 से 10 हथियारबंद नक्सलियों ने मंगलू मरकाम को सोते से उठा कर ले गए थे। हथियारबंद नक्सलियों ने उसके घर से ले जाकर मौत के घाट उतार दिया। कटेकल्याण थाना क्षेत्र के टेटम गांव का मामला है. एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने घटना की पुष्टि की है।


Next Story