छत्तीसगढ़
नक्सलियों ने की सरपंच की हत्या, इलाके में दहशत का माहौल
Shantanu Roy
29 Jun 2022 8:57 PM IST

x
छग
बीजापुर। नक्सलियों की फिर कायराना करतूत सामने आया है. नक्सलियों ने सरपंच का अपहरण कर कुछ देर बार धारदार हथियार से हमला कर उनकी निर्मम हत्या कर दी. इस घटना की पुष्टि बीजापुर पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्षणेय ने की है.
मामला बीजापुर जिले के तोयनार थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोरमेड का है. यहां के सरपंच रतिराम कुडियम का अगवा कर नक्सलियों ने उसे मौत के घाट उतारा है. सरपंच पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर नक्सलियों ने उनकी हत्या की है.
Next Story





