छत्तीसगढ़
नक्सलियों ने की कमलू पुनेम और मंगी पुनेम की हत्या, बस्तर IG ने दी जानकारी
Deepa Sahu
8 Jan 2022 12:03 AM IST

x
बड़ी खबर
बीजापुर: जिले के गंगालूर थाना में बस्तर पुलिस ने दावा किया है कि पुसनार-ईडिनार क्षेत्र में नक्सलियों ने मिलिशिया कमाण्डर कमलू पुनेम और मिलिशिया सदस्य मंगी पुनेम की हत्या कर दी है। बस्तर IG सुंदर राज पी ने सूत्रों के हवाले से जानकारी देते हुए बताया दोनों नक्सली, संगठन छोड़ने की तैयारी में थे, जिसके बाद उनकी हत्या कर दी गई। दोनों नक्सलियों के खिलाफ थाने में कई मामले दर्ज थे। बस्तर IG ने नक्सली संगठनों के बीच गैंगवार शुरू होने का दावा भी किया।
Next Story





