छत्तीसगढ़

नक्सलियों ने पूर्व सरपंच की कर दी हत्या

Nilmani Pal
12 Feb 2023 9:00 AM IST
नक्सलियों ने पूर्व सरपंच की कर दी हत्या
x
छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा: बस्तर में नक्सलियों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन माओवादी ग्रामीण व जवानों को नुकसान पहुंचाने के फिराक में रहते है। इसी बीच खबर आ रही हैं कि नक्सलियों ने पूर्व सरपंच की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने धारदार हथियार से गला रेत कर मौत के घाट उतार दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना बारसूर थाना इलाक़े का है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों थुलथुली गाँव में वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि पूर्व सरपंच हितामेटा गांव का रहने वाला है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल हो गया है।
Next Story