छत्तीसगढ़
कांकेर में नक्सलियों ने की युवक की हत्या, पुलिस मुखबिरी का लगाया आरोप
Nil dhankar
19 Sept 2024 3:04 PM IST

x
छग
कांकेर kanker news । जिले के पखांजूर में नक्सलियों ने एक बार फिर खूनी खेल खेला है। माओवादियों ने एक युवक को मौत के घाट उतार दिया है। उन पर मुखबिरी करने के आरोप लगाए गए हैं। परिजनों ने फिलहाल इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला बड़गांव थाना क्षेत्र के मरकाचुआ गांव का है। Badgaon Police Station
बता दें कि कुछ ही पहले ही नक्सलियों ने सुकमा जिले में एक शिक्षादूत को इसी तरह के आरोपों में मौत के घाट उतार दिया था।
नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर इस वारदात को अंजाम दिया था। उससे पहले बीजापुर में माओवादियों ने दो ग्रामीणों की हत्या की थी और अब पखांजूर में इस वारदात को अंजाम दिया है।
Next Story





