छत्तीसगढ़

ग्रामीण को नक्सलियों ने उतारा मौत के घाट, मुखबिरी का आरोप लगाया

Nil dhankar
8 Oct 2024 10:29 AM IST
ग्रामीण को नक्सलियों ने उतारा मौत के घाट, मुखबिरी का आरोप लगाया
x
छग

बीजापुर bijapur news। बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां नक्सलियों ने एक ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया। मिली जानकारी के अनुसार ये पूरा मामला जिले के पोषड़पल्ली गांव का है। नक्सलियों ने युवक पर पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाया है और उन्हें मौत के घाट उतार दिया है। chhattisgarh news

माओवादियों ने लाश के पास एक पर्चा भी छोड़ा है, जिसमें मुखबिरी की सजा देने की बात कही गई है। ग्रामीणों और परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। फिलहाल पुलिस इसे लेकर जांच में जुट गई है। chhattisgarh

बता दें कि बीतें दिनों जवानों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी। जवानों ने एक साथ 31 नक्सलियों को मार गिराया था। अबूझमाड़ इलाके में नक्सली बड़े हमले की प्लानिंग कर रहे थे। जवानों की इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर दबिश दी और इस मुठभेड़ में 31 नक्सलियों को मार गिराया था। chhattisgarh big news

Next Story