छत्तीसगढ़

नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में की ग्रामीण की हत्या

Shantanu Roy
27 Aug 2022 10:15 PM IST
नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में की ग्रामीण की हत्या
x
छग
नारायणपुर। नारायणपुर-ओरछा मार्ग पर स्थित फरसगांव थाना अंतर्गत ग्राम कड़हागांव में शुक्रवार रात नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में ग्रामीण की हत्या कर दी। घटना की रात करीब 10 बजे एक दर्जन हथियारबंद नक्सली कड़हागांव पहुंंचे और ग्रामीण रामलाल पोटाई को उसके घर से अगवा कर लिया। गांव के बाहर ले जाकर धारदार हथियार से उसकी हत्या कर शव को वहीं छोड़कर नक्सली लौट गए। घटनास्थल पर नक्सली पर्चा मिला है जिसमें रामलाल पोटाई पर पुलिस के लिए मुखबिरी करने की बात कही गई है। नक्सलियों द्वारा घर से रामलाल को अगवा किए जाने के रात भर स्वजन उसे ढूंढ़ते रहे थे। सुबह उसका शव मिलने पर फरसगांव थाना को सूचना दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। लंबे समय बाद सामने आई नक्सली वारदात को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है।
Next Story