छत्तीसगढ़

नक्सलियों ने जारी किया शहीदी सप्ताह मनाने का फरमान, लगाए बैनर-पोस्टर

Nil dhankar
24 July 2022 2:33 PM IST
नक्सलियों ने जारी किया शहीदी सप्ताह मनाने का फरमान, लगाए बैनर-पोस्टर
x

नारायणपुर। नक्सलियों ने एक बार फिर से अबूझमाड़ के मुहाने पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। माओवादियों ने बारसूर पर नारायणपुर के मुख्य मार्ग पर बैनर पोस्टर लगाकर शहीदी सप्ताह मनाने का फरमान जारी किया है। दरअसल प्रतिवर्ष 28 जुलाई से 3 अगस्त तक नक्सली संगठन के संस्थापक चारू मजूमदार व कन्हैया चटर्जी की याद में शहीद स्मृति सप्ताह का आयोजन करते हैं।

साथ ही वर्ष भर में पुलिस की गोलियों से मारे गए नक्सलियों को भी शहीद बताते हैं। और उनकी याद में अंदरूनी क्षेत्रों में बनाए गए शहीद स्मारक पर माल्यार्पण भी करते हैं। यही कारण है कि पूर्व बस्तर डिवीजन कमेटी भाकपा माओवादी ने बीती रात नारायणपुर और बारसूर के मुख्य मार्ग में बैनर पोस्टर लगाकर सहित सप्ताह मनाने का आह्वान किया है।


Next Story