छत्तीसगढ़

जवानों को भारी पड़ता देख भागे नक्सली, आईईडी और पिट्ठू बरामद

Admin2
26 March 2021 3:40 PM IST
जवानों को भारी पड़ता देख भागे नक्सली, आईईडी और पिट्ठू बरामद
x
दंतेवाड़ा में फिर मुठभेड़

छत्तीसगढ़। दंतेवाड़ा के पल्ली बारसुर रोड पर एक बार फिर नक्सलियों की उपस्थिति देखने को मिली है। घोटिया गांव के जंगलों में पुलिस नक्सली मुठभेड़ हुई है। मौके से पुलिस ने आईईडी, पिट्ठू समेत दूसरे सामान बरामद की है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि घोटिया के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी है।

इसी सूचना पर बारसुर और आसपास के कैम्पों से डीआरजी, एसटीएफ़, सीआरपीएफ़ और सीएएफ के जवानों को सर्चिंग के लिए भेजा गया था। जब ज़वानों ने नक्सलियों की घेराबंदी करनी शुरू की, नक्सलियों को इसकी भनक लग गई और पुलिस पर फायरिंग कर मौक़े से भाग निकले।

Next Story