छत्तीसगढ़
नक्सलियों ने लगाया था 5 किलो का IED, जवानों ने ऐसे फेर दिया पानी
jantaserishta.com
7 Nov 2024 10:34 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की लगाई 5 किलो की IED और स्पाइक्स को बरामद किया है। जवानों को नुकसान पहुंचाने के मंसूबे से नक्सलियों ने इसे जमीन में दबा रखा था। BDS की टीम ने इसे मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया है। मामला जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, मुतवेंडी कैंप से DRG, कोबरा 202, CRPF 85 बटालियन और बीजापुर की BDS टीम एरिया डोमिनेशन के लिए निकली थी। इसी दौरान मुतवेंडी के आगे नक्सलियों ने पगडंडी रास्ते में जवानों को नुकसान पहुंचाने स्पाइक्स होल बनाकर रखा हुआ था। जिसे जवानों ने बरामाद किया।
वहीं कुछ दूरी पर 5 किलो की एक IED भी प्लांट कर रखी थी। जिस भी BDS की टीम ने बरामद कर लिया। IED को मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया गया। जवानों ने नक्सलियों के मंसूबों को नाकाम कर दिया। बताया जा रहा है कि जवान इलाके में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





