छत्तीसगढ़

नक्सलियों ने सावित्री के सरेंडर की निंदा की, बताया कायर

Nilmani Pal
15 Sep 2022 3:51 AM GMT
नक्सलियों ने सावित्री के सरेंडर की निंदा की, बताया कायर
x

रायपुर। नक्सलियों की दक्षिण बस्तर डिविज़न कमेटी के सचिव गंगा ने नक्सली कमांडर रमन्ना की पत्नी सावित्री के सरेंडर की निंदा की। गंगा ने एक विज्ञप्ति में कहा कि सावित्री नक्सलियों की कोन्टा एरिया कमेटी की इंचार्ज के पद पर थी। सावित्री को नक्सलियों ने कायर और स्वार्थी बताया। बीते वर्ष सावित्री के बेटे रंजित ने भी तेलंगाना में सरेंडर किया था।सावित्री पर नक्सलियों ने कहा सावित्री तत्कालिक नुक़सान ही कर सकती है। नक्सलियों ने 9 सितम्बर को कोत्तागुड़म एसपी के समक्ष सावित्री के सरेंडर करने की बात कही।



Next Story