छत्तीसगढ़

नक्सलियों ने इन्हे बताया गद्दार, जान से मारने की धमकी दी

Nil dhankar
2 Jan 2023 2:50 PM IST
नक्सलियों ने इन्हे बताया गद्दार, जान से मारने की धमकी दी
x
छग

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों की मद्देड़ एरिया कमेटी ने पर्चा जारी कर अपने ही साथी माड़वी जोगा सहित पांच लोगों को जान से मारने की धमकी दी है। इस बाबत नक्सलियों की ओर से जारी पर्चे में लिखा है कि, संगठन को नुकसान पहुंचाने 27 दिसम्बर को बीजापुर एसपी के सामने नक्सली कमांडर माड़वी जोगा ने आत्मर्ग्पण कर दिया है।

अपने साथी के आत्मसमर्पण से नाराज माओवादियों ने कमांडर माड़वी जोगा को गद्दार कहा है और जान से मारने की धमकी दी है। उल्लेखनीय है कि माओवादियों के मद्देड एरिया कमेटी में माड़वी जोगा सक्रिय रहा। नक्सलियों की मद्देड एरिया कमेटी ने इस बाबत गंगालूर मार्ग पर पर्चे भी चिपकाए गए हैं।

माओवादियों ने पर्चे में लिखा है कि, संगठन को नुकसान पहुंचाने के लिए 27 दिसम्बर को बीजापुर एसपी के सामने नक्सली कमांडर माड़वी जोगा ने आत्मसमर्पण किया है। इसके पहले मद्देड एरिया कमेटी में सक्रिय रहकर समर्पण कर चुके नक्सली कमांडर एंकन्ना, मोटू, मंगेश और हरिराम के नाम भी पर्चे में शामिल हैं।


Next Story