छत्तीसगढ़

चैन मांउटिंग मशीन और ट्रक को नक्सलियों ने फूंका

Nil dhankar
24 April 2023 1:16 PM IST
चैन मांउटिंग मशीन और ट्रक को नक्सलियों ने फूंका
x
छग

नारायणपुर। जिले से नक्सली घटना की एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां नक्सलियों के वाहनों को आग के हवाले कर दिया है। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सलियों ने घटनास्थल पर बैनर पोस्टर भी लगाए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला कोहकामेटा थाना इलाके का है। यहां अबूझमाड़ बेचा गांव में नक्सलियों ने चैन मांउटिंग मशीन और शिप्टर ट्रक को आग के हवाले के कर दिया। वहीं इस घटना को अंजाम देने के बाद नक्सलियों ने घटनास्थल पर बैनर पोस्टर भी लगाए हैं। नक्सलियों द्वारा दी गई इस घटना के बाद से ही आस-पास के इलाकों में दहशत का माहौल है।



Next Story