छत्तीसगढ़

नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर दिया अंधाधुंध फायरिंग, DRG के दो जवान घायल

Admin2
1 May 2021 9:40 AM GMT
नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर दिया अंधाधुंध फायरिंग, DRG के दो जवान घायल
x

छत्तीसगढ़। सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर फायरिंग शुरू कर दी। इसकी चपेट में आने से DRG के दो जवान घायल हो गए हैं। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की तो नक्सली मौके से भाग निकले। इस पर जवानों ने पीछा कर विस्फोटक के साथ 4 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। नक्सलियों के बनाए कैंप को भी ध्वस्त कर दिया गया। यह मुठभेड़ केरलापाल थाना क्षेत्र में हुई है।

Next Story