छत्तीसगढ़

AK-47 को स्नाइपर हथियार बना रहे नक्सली, पुलिस का खुलासा

Nilmani Pal
11 Oct 2024 9:33 AM GMT
AK-47 को स्नाइपर हथियार बना रहे नक्सली, पुलिस का खुलासा
x

रायपुर raipur newsदंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले की सरहद पर हुई मुठभेड़ में पुलिस ने LMG, AK-47, इंसास समेत कुल 16 हथियार बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ हथियार नक्सलियों ने सुकमा जिले के पिडमेल और दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाने पर हमला कर जवानों से लूटे थे। chhattisgarh news

हालांकि, पुलिस अफसर हथियारों की हिस्ट्री खंगाल रहे हैं। इस मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए थे। इनमें से कुछ हथियारों को नक्सली स्नाइपर में बदले दिए थे, जिसमें 4X जूम लगाए थे, जिसकी रेंज 1200 मीटर है। दरअसल, साल 2016 में नक्सलियों ने सुकमा जिले के पिडमेल-पोलमपल्ली के बीच STF के जवानों पर हमला किया था। इस हमले में STF के 7 जवान शहीद हुए थे, जबकि 8 से 10 जवान घायल थे। हमले के बाद नक्सलियों ने जवानों से AK-47 समेत गोलियां लूट ली थी। chhattisgarh

इसके बाद ये हथियार नक्सलियों की कंपनी नंबर 6 को दिया गया था। जिसका इस्तेमाल नक्सली जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए करते थे। वहीं अब 4 अक्टूबर को थुलथुली में जवानों ने नक्सलियों को उनके गढ़ में घुसकर घेरकर मारा है। यहां से STF जवानों से लूटा हुआ AK-47 जवानों ने बरामद कर लिया। नक्सलियों ने इस पर 4X जूम लगा कर इसे स्नाइपर बना दिया था। बताया जा रहा है कि स्नाइपर का रेंज करीब 1200 मीटर तक है,जिससे किसी एक जगह पर बैठकर टारगेट किया जा सकता है। हालांकि, अब पुलिस ने इसे बरामद कर लिया है।

Next Story