छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने फिर मचाया उत्पात...मुखबिरी के शक में ग्रामीणों को पीटा

Admin2
11 Jan 2021 9:31 AM GMT
दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने फिर मचाया उत्पात...मुखबिरी के शक में ग्रामीणों को पीटा
x

छत्तीसगढ़। दंतेवाड़ा जिले में मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने तीन ग्रामीणों की जमकर पिटाई कर दी। सभी घायल ग्रामीणों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार नयानार के जंगलों में लेकर नक्सलियों ने तीन ग्रामीणों की बेदम पिटाई की। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने तीनों के खिलाफ मुखबिरी का आरोप लगाया था। तीन को घर से अगवा कर जंगल ले गए थे। वहीं नक्सलियों के चंगुल से छुटने के बाद पीड़ितों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।


Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta