छत्तीसगढ़
नक्सलियों का आतंक, गला काटकर ठेकेदार की कर दी हत्या
jantaserishta.com
8 Dec 2025 8:51 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने गला काटकर सड़क ठेकेदार की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने पहले ठेकेदार के मुंशी को किडनैप किया था। जब ठेकेदार मुंशी को बचाने गया, तो उसे मार डाला। मामला पामेड़ थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, मारे गए ठेकेदार की पहचान उत्तर प्रदेश के रहने वाले इम्तियाज अली के रूप में हुई है। वह काफी समय से नारायणपुर जिले के धौड़ाई इलाके में रह रहा था। नक्सलियों ने मारकर जंगल में लाश फेंकी है। बीजापुर SP जितेंद्र यादव ने वारदात की पुष्टि की है।
दरअसल, नक्सली पहले जेसीबी मशीन के मुंशी का अपहरण किया। अपहरण की खबर मिलने पर ठेकेदार इम्तियाज अली मौके पर पहुंचा। मुंशी को छुड़ाने की कोशिश में ठेकेदार पकड़ में आ गया। नक्सलियों ने रास्ते में ही गला रेतकर हत्या कर दी।
नक्सलियों ने वारदात के बाद जेसीबी मशीन के मुंशी की रिहाई की। मुंशी ने ठेकेदार के परिजनों को वारदात की जानकारी दी। परिजनों ने पामेड़ पुलिस को सूचना दी। वहीं जानकारी मिलते ही पामेड़ पुलिस की टीम मर्डर स्पॉट के लिए रवाना हो गई।
बीजापुर एसपी जितेन्द्र यादव ने बताया कि नक्सलियों ने मुंशी को रिहा कर दिया है, जिसने पुलिस और परिजनों को पूरी घटना के बारे में बताया। मुंशी के बयान के आधार पर पुलिस ने घटनास्थल की संभावित लोकेशन चिह्नित की है। इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
बीजापुर एसपी ने बताया कि सुरक्षा बल की टीम मौके पर मौजूद है। अभी ठेकेदार का शव बरामद नहीं हुआ है। नक्सली सड़क निर्माण का विरोध कर रहे थे। कई बार धमकी भरे पोस्टर भी लगा चुके हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





