छत्तीसगढ़

पुलिस टीम को देखकर भागने लगा नक्सली, जवानों ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार

Nilmani Pal
28 May 2022 11:39 AM GMT
पुलिस टीम को देखकर भागने लगा नक्सली, जवानों ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार
x

सुकमा। जिले में किस्टाराम थाना क्षेत्र के अंतर्गत पालोड़ी गांव के निकट सुरक्षा बलों ने मिलिशिया कमांडर सोड़ी देवा को गिरफ्तार कर लिया। नक्सली की धर-पकड़ के लिए एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।

उन्होंने बताया कि किस्टाराम थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों की सूचना पर शुक्रवार को सुरक्षा बलों को गश्त में रवाना किया गया था। दल जब किस्टाराम से पालोड़ी जाने वाले मार्ग पर था तभी एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस दल को देखकर भागने लगा। बाद में सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में संदिग्ध व्यक्ति ने अपना नाम सोड़ी देवा उर्फ प्रकाश बताया। बाद में जब उसके संबंध में नक्सल रिकॉर्ड की जांच की गई तब जानकारी मिली कि सोड़ी देवा नक्सली संगठन में मिलिशिया कमांडर के पद पर कार्य कर रहा है तथा पिछले लगभग 10 वर्षों से संगठन में सक्रिय है।


Next Story