छत्तीसगढ़

8 लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर

Nilmani Pal
27 Sept 2022 5:51 PM IST
8 लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर
x

कांकेर। नक्सल मोर्चे पर कांकेर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी मेम्बर्स की सुरक्षा में तैनात रहने वाले कम्पनी नम्बर 7 के सदस्य ने एसपी शलभ सिन्हा के सामने आत्म-समर्पण किया है। यह नक्सली कोयलीबेड़ा दलम के कमांडर नागेश के साथ काम कर चुका है। इस पर 8 लाख रुपये इनाम घोषित है।

नक्सल मोर्चे में तैनात महिपाल आंचला के आत्म-समर्पण करने से कांकेर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है पुलिस को यह उम्मीद है की महिपाल बड़े कैडर के साथ काम कर रहे थे जिसकी वजह से उन्हें नक्सल मोर्चे में फायदा हो सकता है। आत्म-समर्पण करने वाले नक्सली महिपाल आंचला पर 8 लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस का मानना है कि बड़े कैडर के नक्सली सदस्य के समर्पण से नक्सलियों के कई राज पुलिस के सामने खुल सकते है। महिपाल 2008 से नक्सल संगठन में सक्रिय है और माड़ इलाके में सीसी मेंबर्स की सुरक्षा की जिम्मेदारी इस पर थी।


Next Story