छत्तीसगढ़

नक्सलियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ध्वस्त, सुकमा में फोर्स को मिली बड़ी सफलता

Nil dhankar
22 Dec 2025 3:22 PM IST
नक्सलियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ध्वस्त, सुकमा में फोर्स को मिली बड़ी सफलता
x

सुकमा। छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ समय से सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ तेज से कार्रवाई की है। सुरक्षाबलों ने अपनी कार्रवाई में कई बड़े नक्सलियों को मार गिराया है और इसके साथ ही नक्सलियों के बड़े हथियारों के जखीरे बरामद करने में भी सफलता हासिल की है।

इसी कड़ी में एक बार फिर सुरक्षाबलों के हाथों बड़ी सफलता लगी है। सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को धवस्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार, CRPF और जिला सुकमा पुलिस बल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नक्सलियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को ध्वस्त किया है।

इस दौरान सुरक्षाबलों के जवानों ने भारत मात्रा में नक्सलियों द्वारा डंप किया गया सामान भी जब्त किया है। कार्रवाई करने पहुंचे जवानों ने मौके से 8 राइफल के साथ बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है। इतना ही जवानों ने ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से हथियार बनाने की सामग्री भी बरामद की है।


Next Story
null