छत्तीसगढ़

बीजापुर के जंगल में मिला नक्सलियों का छिपाया डंप, 50 BGL सेल बरामद

jantaserishta.com
18 Nov 2026 2:09 PM IST
बीजापुर के जंगल में मिला नक्सलियों का छिपाया डंप, 50 BGL सेल बरामद
x
छत्तीसगढ़.
बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। उसूर थाना क्षेत्र के पुजारीकांकेर जंगल में सर्चिंग के दौरान जवानों ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया डंप बरामद किया है। इसमें 50 नग बीजीएल (BGL) सेल मिले हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, खुफिया आसूचना के आधार पर थाना उसूर, आवापल्ली, पामेड़ और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 196वीं बटालियन की संयुक्त टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया था। अभियान के दौरान जवानों ने पुजारीकांकेर के जंगल में कुछ संदिग्ध स्थानों की पहचान की।
सघन तलाशी लेने पर नक्सलियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखे गए डंप से 50 नग BGL सेल बरामद किए गए। सुरक्षा बलों ने बरामद सामग्री को अपने कब्जे में ले लिया है। मामले में थाना उसूर में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान और सर्चिंग जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story