छत्तीसगढ़

नक्सली चकमा देकर फरार, अस्पताल लेकर पहुंचे थे पुलिसवाले

Nil dhankar
19 May 2024 5:46 PM IST
नक्सली चकमा देकर फरार, अस्पताल लेकर पहुंचे थे पुलिसवाले
x

दंतेवाड़ा। जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। रविवार को यहां एक नक्सली पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया। आज उसे इलाज के लिए दंतेवाड़ा अस्पताल लाया गया था। इसके बाद प्रहरी को चकमा देकर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर तलाश में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार दंतेवाड़ा पुलिस ने 4 दिन पहले नक्सली को गिरफ्तार किया था। रविवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। इसी दौरान उसने प्रहरी को बाथरूम जाने के बात कही और अस्पताल से फरार हो गया। नक्सली के फरार होने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर तलाश में जुट गई है।

Next Story