छत्तीसगढ़

कांकेर में नक्सलियों का डम्प बरामद: भरमार बंदूक, IED मैकेनिज्म और गन पाउडर जब्त

jantaserishta.com
17 Nov 2026 3:43 PM IST
कांकेर में नक्सलियों का डम्प बरामद: भरमार बंदूक, IED मैकेनिज्म और गन पाउडर जब्त
x
छत्तीसगढ़.
कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम मोदेमरका और मिच्चेबेड़ा के बीच जंगल-पहाड़ी इलाके में सर्चिंग के दौरान नक्सलियों का डम्प बरामद किया गया है। इसमें हथियार, विस्फोटक और अन्य नक्सली सामग्री मिली है।
जानकारी के अनुसार, 16 नवंबर को जिला बल, बीएसएफ और बीडीएस की संयुक्त टीम ने इलाके में सर्चिंग अभियान चलाया था। इस दौरान सुरक्षा बलों को नक्सल डम्प मिला। मौके से एक भारमार बंदूक, करीब एक किलो संदिग्ध आईईडी मैकेनिज्म, लगभग एक किलो गन पाउडर, दो डेटोनेटर और अन्य नक्सली सामग्री बरामद की गई। सुरक्षा की दृष्टि से आईईडी और अन्य विस्फोटक पदार्थों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
यह संयुक्त कार्रवाई बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक बद्री नारायण मीणा, बीएसएफ डीआईजी दीपक तिवारी, कांकेर एसपी निखिल राखेचा और बीएसएफ की 40वीं वाहिनी के प्रभारी सेनानी नरेंद्र शर्मा के मार्गदर्शन में की गई।
अभियान में जिला पुलिस बल, बीएसएफ और बीडीएस टीम के जवान शामिल रहे। कांकेर पुलिस के अनुसार, नक्सल प्रभावित सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार संयुक्त सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story