छत्तीसगढ़

नक्सली दंपत्ति ने किया सरेंडर, 10 लाख का है इनामी

Nil dhankar
2 Dec 2021 5:07 PM IST
नक्सली दंपत्ति ने किया सरेंडर, 10 लाख का है इनामी
x

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां पुलिस ने पांच-पांच लाख रुपये के नक्सल दंपती ने लोन वर्राटू अभियान के तहत समर्पण किया। नक्‍सली दंपती पुलिस के सामने समर्पण कर मुख्य धारा में लौट गए। समर्पण करने वाला पोज्जा उर्फ संजू मंडावी (पामेड़ एरिया कमेटी सदस्य / प्लाटून नंबर 9 का कामांडर था नक्सली विंग में) जिस पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था, वहीं समर्पण करने वाले नक्सली की पत्नी लक्खे उर्फ तुलसी मंडावी नक्सली संगठन (पामेड़ एरिया कमेटी सदस्य/डीव्हीसी सुरक्षा दलम कामांडर) इस पर भी पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

आत्मसर्पित पोज्ज़ा उर्फ संजू मंडावी इन बड़ी नक्सली वारदातों में शामिल था। वर्ष 2012 में पामेड़ में हैलीपेड की सुरक्षा में लगे जवानों पर हमला करने की वारदात में शामिल रहा। इस घटना में दो जवान शहीद हुए थे। तीन जवान घायल हुए थे। वहीं वर्ष 2021 में हुए सबसे बड़ी नक्सली वारदात में भी शामिल था। इस नक्सली घटना में सीआरपीएफ के 22 जवान शहिद हुए थे। पोज्ज़ा 12 बड़ी नक्सली वारदातों में शामिल था, जिसमें कई जवानों की शहादत हुई थी। वहीं समर्पण करने वाली महिला नक्सली लक्खे उर्फ तुलसी मंडावी 8 बड़ी नक्सली घटनाओं में शामिल थी, जिसमें टेकलगुड़ा वर्ष 2021 की सबसे बड़ी नक्सली वारदात शामिल है।

Next Story