छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर में सक्रिय नक्सली दंपति ने किया सरेंडर

Nilmani Pal
15 Oct 2024 4:21 PM IST
छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर में सक्रिय नक्सली दंपति ने किया सरेंडर
x

कांकेर kanker news। एक बार फिर जवानों को बड़ी सफलता मिली है। ऐसा इसलिए क्योंकि, एक इनामी नक्सली दंपति ने सरेंडर किया है। सरेंडर करने वाले दंपति पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित था। मिली जानकारी के अनुसार, नक्सल दंपति की पहचान मनीराम और रौशनी विजया वच्छामी के रूप में हुई है। naxalites surrender

दोनों नक्सलियों ने गढचिरौली पुलिस के सामने सरेंडर किया है। मनीराम पर 15 और विजया पर 23 मामले दर्ज है। दोनों ही नक्सली छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमावर्ती क्षेत्र मे सक्रीय थे। नक्सली मनीराम पर 8 लाख और रोशनी विजया पर 2 लाख का इनाम घोषित था। दोनों ही नक्सली कई बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुके थे।

बता दें कि, हाल ही में दंतेवाड़ा में हुई मुठभेड़ में भी जवानों के हाथ बड़ी सफलता लगी थी। इस मुठभेड़ में जवानों ने बड़ी संख्या में नक्सलियों को मार गिराया था। नक्सल कमेटी की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार इस मुठभेड़ में 35 नक्सलियों की मौत हुई है। यह ऑपरेशन छत्तीसगढ़ और देश का अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन था।


Next Story