छत्तीसगढ़
महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर नक्सलियों के शिविर का भंडाफोड़, डेटोनेटर समेत अन्य सामान जब्त
jantaserishta.com
31 March 2024 7:41 PM IST

x
बड़ी खबर
गढ़चिरौली: गढ़चिरौली पुलिस ने महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर नक्सलियों के एक शिविर का भंडाफोड़ किया है और वहां से कुछ जिलेटिन की छड़ें, डेटोनेटर और अन्य सामान जब्त किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने एक विज्ञप्ति में कहा कि पुलिस को शुक्रवार देर रात खुफिया जानकारी मिली कि कुछ हथियारबंद नक्सली आगामी लोकसभा चुनाव से पहले विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए चुटिनटोला गांव के पास महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर डेरा डाले हुए हैं।
स्थानीय पुलिस और गढ़चिरौली पुलिस की एक विशेष लड़ाकू इकाई सी-60 टीमों द्वारा तुरंत एक नक्सल विरोधी अभियान शुरू किया गया।
अधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह ‘सी-60’ इकाइयां 450 मीटर ऊंची पहाड़ी की चोटी पर पहुंच गईं, जहां से नक्सली भाग चुके थे।
उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान पहाड़ी की चोटी पर एक बड़ा आश्रय स्थल और नक्सली शिविर पाया गया। उन्होंने बताया कि नक्सली बेहद कठिन इलाके और पहाड़ों का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहे।
अधिकारी ने कहा कि डेटोनेटर, जिलेटिन की छड़ें सहित कई सामान जब्त करके शिविर को नष्ट कर दिया गया।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ से लगी सीमा पर नक्सल विरोधी अभियान तेज कर दिया गया है।
Tagsसीजी न्यूज़छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ न्यूज़नक्सलियों के शिविर का भंडाफोड़शिविरनक्सलियों का शिविरडेटोनेटरजिलेटिन की छड़ेंCG NewsChhattisgarhChhattisgarh NewsNaxalite camp bustedcampNaxalite campdetonatorgelatin sticks
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





