छत्तीसगढ़

STF जवानों पर नक्सली हमला, IED ब्लास्ट से 6 घायल

Nil dhankar
18 July 2024 7:24 AM IST
STF जवानों पर नक्सली हमला, IED ब्लास्ट से 6 घायल
x
बड़ी खबर छग से

सुकमा। सुकमा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक बार फिर नक्सलियों ने अपने कायराना करतूत को अंजाम दिया है। ऑपरेशन पर निकले जवानों पर IED से हमला किया है। नक्सलियो के इस हमले में STF के 6 जवानों के घायल होने की खबर है। दो जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बताया जा रहा है कि एसटीएफ के जवान नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद बीजापुर-सुकमा जिले की सीमा पर एक ऑपरेशन के लिए निकले थे। इसी दौरान नक्सलियों ने अचानक जवानों पर आईईडी ब्लास्ट कर दिया। इस ब्लास्ट में 6 जवान घायल हो गए हैं।

इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को मौके से बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। ब्लास्ट की सूचना के बाद मौके के लिए अतिरिक्त फोर्स भेजा जा रहा है। हालांकि अभी घटना की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Next Story