छत्तीसगढ़

नक्सली हमला: IED ब्लास्ट में शहीद हुए जवान के गांव में पसरा मातम, परिजनों को हौसला देने पहुंचे ग्रामीण

Deepa Sahu
23 March 2021 5:35 PM GMT
नक्सली हमला: IED ब्लास्ट में शहीद हुए जवान के गांव में पसरा मातम, परिजनों को हौसला देने पहुंचे ग्रामीण
x
आइईडी ब्लास्ट

जनता से रिश्ता वेबडेस्क: कांकेर। छत्तीसगढ़ के जिले नारायणपुर में नक्सलियों ने जवानों की बस को IED ब्लास्ट कर उड़ा दिया। इस ब्लास्ट में 5 जवान शहीद हो गए हैं। शहीद होने वाले जवानों में कांकेर जिले के चँवड़ गांव के रहने वाले जवान सेवक सलाम भी हैं। सेवक सलाम के शहीद होने की खबर गांव में फैलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया है। बड़ी संख्या में ग्रामीण शहीद के घर परिजनों को हौसला देने पहुंच रहे हैं, वही शहीद के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। में

शहीद सेवक सलाम की 1 साल की बेटी है, जिसके सिर से पिता का साया उठ गया है। नक्सलियों की इस कायराना करतूत से ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। चँवड़ गांव से 41 जवान फौज और पुलिस में सेवा दे रहे हैं। ग्रामीणों में सेवक की शहादत को लेकर दुख तो है लेकिन ग्रामीणों में इस बात का गर्व भी है कि उनके गांव का बेटा देश सेवा में शहीद हो गया है। फिलहाल शहीद सेवक सलाम के शव के गांव पहुचने का इंतज़ार किया जा रहा है, संभवतः सुबह 11 बजे तक शव में कांकेर पहुंचने की संभावना है। हुए


Next Story