छत्तीसगढ़

कैश जमा करने बैंक जा रहा था नक्सली सहयोगी, पुलिस ने रास्ते में दबोचा

Nil dhankar
15 July 2023 2:40 PM IST
कैश जमा करने बैंक जा रहा था नक्सली सहयोगी, पुलिस ने रास्ते में दबोचा
x
छग

बीजापुर। जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक नक्सली सहयोगी को दो हजार के 30 नोटों के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि नक्सली सहयोगी दो हजार के नोट को सहकारी बैंक में जमा करने जा रहा था। तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना बसागुड़ा थाना क्षेत्र की है। दरअसल, आरोपी दो हजार रुपए के लेकर बैंक में जमा कराने जा रहा था। जिसमें कुल 60 हजार रुपए थे। CRPF की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को दबोचा है। आरोपी से दो पासबुक, माओवादी पर्चा भी बरामद किया गया है।

Next Story