छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा में 10 हज़ार की इनामी महिला कमांडर नक्सली गिरफ्तार, जवानों ने घेराबंदी कर पकड़ा

Admin2
13 April 2021 4:21 PM GMT
दंतेवाड़ा में 10 हज़ार की इनामी महिला कमांडर नक्सली गिरफ्तार, जवानों ने घेराबंदी कर पकड़ा
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले से बड़ी खबर आ रही है। दंतेवाड़ा जिले की 10 हज़ार इनामी महिला नक्सली को गिरफ्तार किया गया है। मामले में जानकारी देते हुए पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज पी. सुंदरराज ने बताया कि मलांगीर एरिया कमिटी केएएमएस की सदस्य को आज गिरफ्तार किया गया है। इस अभियान में पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा डॉ. अभिषेक पल्लव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा यू उदय किरण, राजेश जायसवाल के मार्गनिर्देशन से चलाया गया और बड़े महिला इनामी नक्सली को गिरफतर किया गया है।

मामले की जानकारी देते हुए आगे बताया कि 231 वाहिनी सीआरपीएफ कमांडेंट सुरेंद्र सिंह को मुखबिरों से सूचना मिली कि एनएमडीसी अस्पताल में ककड़ी निवासी नांदे ताती नक्सली कमांडर इलाज कराने पहुंची है। जिसकी पतासाजी की और घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।






Next Story