छत्तीसगढ़

डेटोनेटर के साथ इनामी नक्सली गिरफ्तार

Nilmani Pal
15 April 2023 10:19 AM IST
डेटोनेटर के साथ इनामी नक्सली गिरफ्तार
x
छग

बीजापुर। जिले की पुलिस ने जवानों पर हमले, हवलदार और ग्रामीण की हत्या में शामिल पांच लाख के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नक्सली के पास से डेटोनेटर और जिलेटिन की छड़ें मिली है. जानकारी के मुताबिक जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है.

बीजापुर पुलिस ने भैरमगढ़ एरिया कमेटी सदस्य मीनू ऊर्फ मनोज को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नक्सली की उम्र 40 साल है. उस पर 5 लाख रुपये का इनाम था. पकड़े गए नक्सली के कब्जे से डेटोनेटर बरामद किया है. जो सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए था.

Next Story