छत्तीसगढ़

बीजापुर में नक्सल स्मारक ध्वस्त किए गए

Nilmani Pal
15 Nov 2024 4:58 PM IST
बीजापुर में नक्सल स्मारक ध्वस्त किए गए
x

बीजापुर। जिले के उसूर ब्लॉक के संवेदनशील गांव कोंडापल्ली के पास जवानों ने नक्सलियों द्वारा बनाया गया विशालकाय स्मारक को ध्वस्त कर दिया है। पुलिस ने बताया कि कोंडापल्ली के नये कैम्प से डीआरजी बीजापुर, एसटीएफ, कोबरा व सीआरपीएफ की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।

अभियान के दौरान नक्सलियों के द्वारा ग्राम कोंडापल्ली के पास एक 30 फीट व एक 20 फीट ऊंचे स्मारक बनाये गये थे। सुरक्षाबल के जवानों द्वारा जेसीबी की मदद से नक्सल स्मारक को ध्वस्त कर दिया गया।


Next Story