छत्तीसगढ़

नारायणपुर के पहाड़ से नक्सल डंप बरामद

Nilmani Pal
12 April 2025 11:57 AM IST
नारायणपुर के पहाड़ से नक्सल डंप बरामद
x

नारायणपुर। सुरक्षा बलों को आदनार-वट्टेकाल जंगल पहाड़ी में भारी मात्रा में नक्सली डम्प सामग्री मिला है। नक्सल गश्त सर्चिंग के दौरान डेटोनेटर 06 नग, कार्डेक्स वायर, 03 बंडल बिजली वायर, 08 नग नक्सल वर्दी, दवाईयॉं, टिफिन, नक्सल साहित्य, जूते बरामद की गई है। मामला थाना सोनपुर क्षेत्र का।

इस कामयाबी में डीआरजी की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि सर्चिंग गश्त के दौरान ग्राम आदनार-वटेकाल के बीच जंगल पहाड़ी में सुरक्षा बलों को 2-3 स्थानों में भारी मात्रा में नक्सल डंप सामाग्री बरामद हुआ।

जिसमें डेटोनटर 06 नग, कार्डेक्स वायर, 03 बंडल बिजली वायर, 08 नग नक्सल वर्दी, दवाईयॉं, टिफिन, नक्सल साहित्य, जूते सहित अन्य दैनिक उपयोगी सामान मिला। उक्त सफलतापूर्ण नक्सल विरोधी अभियान में नारायणपुर डीआरजी की विशेष भूमिका रही है।

Next Story